राष्ट्रभक्ति का संदेश लेकर भाजपा 10 से 14 अगस्त तक हर वार्ड में निकलेगी तिरंगा यात्रा
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।भारतीय जनता पार्टी द्वारा 10 से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा महानगर कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों एवं मंडलवार तिरंगा यात्राओं की जानकारी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दी गई।कार्यशाला में भाजपा महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीरों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करना है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान शहीदों की प्रतिमाओं एवं स्मृति स्थलों की साफ-सफाई और सजावट की जाएगी।स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के स्वजन का सम्मान किया जाएगा। साथ ही घर-घर संपर्क कर लोगों से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराने का आग्रह किया जाएगा।भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर की मुख्य तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को गांधी पार्क से शहीद स्मृति स्थल तक निकाली जाएगी। इसके अलावा अयोध्या में राम मंदिर से लता चौक तक भी तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर भी तिरंगा यात्राओं का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 10 अगस्त को पूरा मंडल में ब्लॉक मुख्यालय से पुलिस चौकी तक तथा अयोध्या मंडल में छोटी देवकाली चौराहे से लता चौक तक यात्रा निकलेगी। 11 अगस्त को देवकाली मंडल में साहबगंज रामजानकी मंदिर से चौक तक और 12 अगस्त को करियप्पा मंडल में रिकाबगंज से नियावां तक तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही महानगर के सभी वार्डों में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। गरिमा मौर्या, सर्वज्ञ सिंह, विनय निषाद, विपिन सिंह बब्लू, को अभियान संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यशाला में महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्य , शशिप्रताप सिंह, अरविंद सिंह, हरभजन गौड, बाल कष्ण वैश्य, मंत्री प्रदीप यादव, प्रवीण दुबे, रवि सिंह, स्वाती सिंह, शिवम शुक्ला, मीडिया प्रभारी अमित मिश्र, जेपी श्रीवास्तव, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, कपिल देव वर्मा, मुकेश तिवारी, प्रतिमा शुक्ला, आकाश सोमवंशी, स्वप्निल श्रीवास्तव सहित मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

