राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नियुक्तहोने पर एस पी गुप्ता को हार्दिक बधाई -बिपिन गुप्ता महाराष्ट्र महामंत्री
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा एवं महाराष्ट्र ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक देश की उपासना
मुम्बई:साहू समाज के उत्थान हेतु लगभग 29 राज्यो में निरंतर कार्य कर रही भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश नंदलाल शाहू ने सम्पूर्ण देश भर के युवा की जिम्मेदारी मुम्बई में भांडुप निवासी एस पी गुप्ता को सौपी,और विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व में संगठन और भी मजबूती के साथ समाजहित में कार्य करेगी,.प्रदेश महामंत्री और मीडिया प्रभारी बिपिन गुप्ता ने बताया कि मृदुल भाषी और कर्मठ एस पी गुप्ता समाज को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से बार बार कई प्रदेशों में सामाजिक दौरा कर चुके है, और अभी पिछले वर्ष ही दिवा में उनके नेतृत्व में समाज के एक अतिथि गृह का निर्माण हुआ जिसमे गरीब व जरूरत मंद लोग आकर रहते है.उनके कुशल नेतृत्व और भविष्य के कार्यो के लिये हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई प्रदेश अध्यक्ष रत्तीलाल गुप्ता रवि गुप्ता,जितेंद्र गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने प्रेषित की

