रैपिड एक्शन फोर्स का 29 द्रुत कार्य बल वार्षिकोत्सव परेड हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)

किसी ने सही कहा है कि सैनिकों कि ना तो कोई जाति होती है ना धर्म होता है,अगर उनका एक कर्तव्य होता है तो देश की रक्षा करना होता है।हमारे देश के सैनिक की सोच इसी में रहती है वे सिर्फ अपने परिवार तक ही नहीं बल्कि देश व देश के लोगों के लिये अपने शरीर को एक-एक खून का कतरा अपने देश की सेवा के लिए लगा देते हैं।ऐसा नीलांबर की तरह जैसे नजारा 108 मेरठ स्थित रैपिड एक्शन फोर्स के ग्राउंड परिसर पर देखने को मिला।जहां पर 91 वे बीएन लखनऊ द्रुत कार्य बल का 29 वा वार्षिकोत्सव आयोजन आयोजन हुआ था।जिसमें मुख्य अतिथि वर्तमान समय में भारत सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मौजूद रहे।इनके अलावा इस बल के महानिदेशक,कमान्डेंट अमिताभ कुमार,सहायक कमान्डेट एच एस शुक्ला,निरीक्षक अशफाक अहमद सहित अन्य अधिकारी व कर्मी के अलावा उनके परिजन रहे।इस मौके पर सबसे पहले मुख्य अतिथि को रैपिड एक्शन फोर्स के नौजवानों ने सलामी दिया। इस मौके पर मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं पर रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने बहुत ही खूबसूरत अंदाज में पेश कर वहां पर उपस्थित जवानों के परिजनों मुख्य अतिथि व अन्य अधिकारियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।वहीं इसी कड़ी में रैपिड एक्शन फोर्स के पुलिस महानिदेशक ने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स का गठन 7 अक्टूबर 1992 को किया गया इससे पहले जब देश में कहीं दंगा होता था तब राज्य पुलिस पीएसी सीआरपी को उतारा जाता था लेकिन 7 अक्टूबर 1992 को जब रैपिड एक्शन फोर्स का गठन किया गया।उसके बाद जहां भी कहीं दंगा हो या कोई प्राकृतिक आपदा हो तो हमारी रैपिड एक्शन फोर्स के जवान जल्द से जल्द वहां पहुंचकर उस पर काबू पाते हैं।उन्होंने बताया कि अब  जहां पर दंगा होता है या हिंसात्मक घटना होती है या प्राकृतिक आपदा आती है तो हमारे रैपिड एक्शन के जवान शीघ्र से शीघ्र वहां पहुंचकर जन धन होने से बचाते हैं।वहीं दूसरी ओर बाढ़,भूकम्प,आग, तूफान जैसे अन्य प्राकृतिक आपदाओं में भी जाकर घटनास्थल पर पहुंचकर हमारे जवान इस आपदा से लोगों को शीघ्र से शीघ्र छुटकारा दिलाते हैं।वहीं इसी कड़ी में प्रधानमंत्री द्वारा चला जा रहे प्राकृतिक योजना चाहे चिकित्सा की योजना रही हो चाहे जो भी योजनाएं चलाई जा रही हो तो हमारे रैपिड एक्शन के जवान उस पर खरे उतर रहे हैं।उन्होंने कहा कि रैपिड एक्शन फोर्स के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना आज देश में हर जगह अपना नेतृत्व के चलते सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अभी जल्दी हमारे जवानों द्वारा सरकार द्वारा चलाए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हम जितना रैपिड एक्शन फोर्स के बारे में तारीफ करें उतना ही कम है।क्योंकि रैपिड एक्शन फोर्स में तैनात जवानों का कार्य हमेशा चुनौती भरा रहता है।क्योंकि जो कार्य हमारे राज्य के पुलिस पीएसी सीआरपीएफ नहीं कर पाते हैं तब हमें उस जगह पर रैपिड एक्शन फोर्स को भेजा जाता है और यह समय रहते हो वहां पर पहुंचकर और अपनी जान की परवाह किए बिना देश को भारी क्षति होने से बचाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *