रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम संपन्न
जौनपुर रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गई । प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल सिंह यादव की अध्यक्षता में टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गई इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष विवेक कुमार सेठी संयोजक मिथिलेश कृष्ण कुमार मिश्रा श्री श्याम वर्मा श्याम जयसवाल उपस्थित रहे।पोषण पोटली कार्यक्रम का संचालन डॉ सुशील अग्रहरी ने किया ।इस अवसर पर सुरेंद्र निषाद राजीव श्रीवास्तव नितिन मौर्य देवेंद्र प्रजापति नंदकिशोर सभी सदस्य कर्मचारी एवं अन्य टीबी के मरीज उपस्थित रहे।

