रोलबॉल में स्केटर्स हब ने बालक और डीपीएस ने बालिका का खिताब जीता

रोलबॉल में स्केटर्स हब ने बालक और डीपीएस ने बालिका का खिताब जीता

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। चौक स्टेडियम में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक सब जूनियर रोलबाल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। अंडर 14 प्रतियोगिता में स्केटर्स हब की टीम बालक वर्ग में जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदिरानगर की टीम बालिका वर्ग में विजेता रही। विवेकानंद एजुकेशनल सोसाइटी की अध्यक्ष सविता सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया ।
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी माह में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करेंगे। लखनऊ रोलबाल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि नॉक आउट बेस पर चौक स्टेडियम के लाल जी टंडन इनडोर हॉल में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदिरानगर ने दिल्ली पब्लिक स्कूल जानकीपुरम को 6-2 से परास्त किया, जिसमें इंदिरानगर की खिलाड़ी अमाल्या ने अकेले 4 गोल अपनी टीम के लिए किए। बालक वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल गोमतीनगर और स्केटर्स हब के बीच फाइनल हुआ। स्केटर्स हब टीम ने दिल्ली पब्लिक स्कूल गोमतीनगर को 6-5 से हराकर विजेता का खिताब जीत लिया।
प्रतियोगिता में डीपीएस गोमतीनगर, डीपीएस इंदिरानगर, डीपीएस जानकीपुरम, सीएमएस गोमतीनगर, स्केटर्स हब लखनऊ, विगयोर, हैमिल्टन एकेडमी सहित लगभग 22 टीमों ने प्रतिभाग किया। चौक के पार्षद अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’ ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पदक और ट्राफी प्रदान की और भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।
एसोसिएशन की सचिव श्रीमती मंजू श्रीवास्तव ने बताया आगामी माह में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमारे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे और लखनऊ का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में रोलबाल एसोसिएशन के पदाधिकारी मनोज वर्मा, प्रकाश मिश्रा, आदित्य बाजपेई, प्रकाश मिश्रा, लक्ष्मी, मुस्कान, अफजल, गौरव साहनी, अनुपेंद्र, काव्या बाजपेई, प्रज्ज्वल, सुनील शुक्ला, मनोज तिवारी, रामगोपाल सिंह, अनंत तोमर, प्रियांशु ने मुख्य भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *