लखनऊ:बंद घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

बंद घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
संकलन विनोद कुमार सिंह
लखनऊ सर्विलांस टीम/क्राइम टीम पूर्वी और थाना इंदिरानगर की संयुक्त पुलिस टीम ने बंद घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से सोना-चांदी के आभूषण, नकदी और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है।

घटनाओं का विवरण

7 जुलाई 2025 को कृष्णा बाबू सराफ, निवासी 13/101 इंदिरानगर ने थाना इंदिरानगर में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर दो चांदी के पुश्तैनी सिंहासन (लगभग 560 ग्राम), चार चांदी की कटोरी, दो थाली और दो सिक्के (कुल लगभग 240 ग्राम) चोरी कर ले गए। इस मामले में थाना इंदिरानगर पर मुकदमा संख्या 139/2025 धारा 331(4)/305(A) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

इसी तरह, 18 अगस्त 2025 को अंकुर मिश्रा, निवासी 9/180 इंदिरानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर के ताले और सेफ का लॉकर तोड़कर अज्ञात चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। इस संबंध में मुकदमा संख्या 171/2025 धारा 331(4)/305(A) बीएनएस दर्ज हुआ। दोनों मामलों की विवेचना उपनिरीक्षक आशीष कुमार पांडेय को सौंपी गई थी।

गिरफ्तारी

20 अगस्त 2025 को सर्विलांस सेल पूर्वी जोन और थाना इंदिरानगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पिकनिक स्पॉट रोड, खुर्रमनगर मार्ग के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों के नाम हैं—

रविंद्र सिंह, पुत्र बाबूलाल, निवासी ग्राम रस्तमपुरवा, पोस्ट बस्ती कोतवाली, जनपद बाराबंकी। वर्तमान पता: लवकुश नगर, गाजीपुर लखनऊ। उम्र 37 वर्ष (ऑटो चालक)।
राजू कश्यप, पुत्र सोबरन कश्यप, निवासी ग्राम कुरारा कंचनपुर, थाना फरधान, जनपद लखीमपुर खीरी। वर्तमान पता: परेठा गली, वेव मॉल के पीछे, थाना विभूतिखंड लखनऊ। उम्र 29 वर्ष (लेबर)।

बरामद सामान

गिरफ्तार आरोपियों के पास से सोना-चांदी के आभूषण (कंगन, झुमके, नथ, हार, मांगटीका, बिछिया, पायल, अंगूठी, सिक्के आदि), नकद 2870 रुपये, एक स्कूल बैग, नकबजनी में प्रयुक्त औजार (छैनी, सरिया, पिलास, सणसी) तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो संख्या UP32 EN 5363 बरामद किया गया।

अपराध का तरीका

दोनों आरोपी दिन के समय बंद घरों की रेकी करते थे और रात में मौका पाकर नकबजनी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

पंजीकृत मुकदमे

1. मुकदमा संख्या 139/2025 धारा 331(4)/305(A)/317(2) बीएनएस, थाना इंदिरानगर।
2. मुकदमा संख्या 171/2025 धारा 331(4)/305(A)/317(2) बीएनएस, थाना इंदिरानगर।
साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जिलों से भी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

सर्विलांस टीम पूर्वी जोन – उपनिरीक्षक अमरनाथ चौरसिया, हेड कांस्टेबल संदीप पांडेय, कांस्टेबल तरनजीत सिंह, अजय यादव, शिवानंद खरवार, प्रदीप कुमार।
थाना इंदिरानगर टीम – प्रभारी निरीक्षक मंच, उपनिरीक्षक आशीष कुमार पांडेय, आनंद कुमार, सागर जयंत, कांस्टेबल आशीष शुक्ला, विजयभान यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *