लापरवाही बरतने के आरोप मे एसएसपी ने किया सहादतगंज व फतेहगंज चौकी प्रभारी को निलंबित

लापरवाही बरतने के आरोप मे एसएसपी ने किया सहादतगंज व फतेहगंज चौकी प्रभारी को निलंबित

फोटो पीपी साइज

अयोध्या।एसएससी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के चलते थाना कैंट क्षेत्र में तैनात प्रभारी चौकी सहादतगंज तथा कोतवाली नगर क्षेत्र में तैनात प्रभारी चौकी फतेहगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।माना जाए उन्होंने इन दोनों चौकी प्रभारियों को शिकायत कर्ताओं की शिकायत ना सुनने तथा अपने कार्यों के प्रति हीलाहवाली के चलते निलंबित किया है।सूत्रों के मुताबिक थाना कैंट क्षेत्र मे चौकी प्रभारी सहादतगंज आशीष सिंह की शिकायत क्षेत्र के लोगों ने कई बार एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर से कर रहे थे। जिसके चलते एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वही कोतवाली नगर क्षेत्र में रहे फतेहगंज चौकी प्रभारी विकास गुप्ता की भी शिकायत भी सीधे एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर से हुई थी जिसे गंभीरता से लेते प्रभारी चौकी फतेहगंज को निलंबित कर दिया।एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर का मानना है कि अगर कोई भी पुलिस कर्मी कार्य के प्रति लापरवाही बरतते हुए पाया गया तो उसका निलंबन होना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *