लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के शासन को “उदार और प्रभावी शासन का आदर्श” माना जाता है:अमित गुप्ता

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के
शासन को “उदार और प्रभावी शासन का आदर्श” माना जाता है:अमित गुप्ता

हरदोई(अम्बरीष कुमार सक्सेना)
नगर पालिका परिषद, शाहाबाद के परिसर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की “त्रिशताब्दी स्मृति अभियान” एवं महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि अहिल्या बाई महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त उदाहरण है। 1766 से लेकर 1795 में अपनी मृत्यु तक, देवी अहिल्या बाई होल्कर ने मध्य भारत के एक बड़े हिस्से पर इतनी कुशलता से शासन किया कि उनके तीस साल के शासन को “उदार और प्रभावी शासन का आदर्श” माना जाता है। उनकी मातृ-देखभाल में, राज्य समृद्ध हुआ और लोग खुश रहे। उन्हें अवतार (देवत्व का अवतार) कहा गया। कहा जाता है कि उनका जीवन न केवल “भारत की नारी जाति के लिए गौरव की बात है, बल्कि उच्च और निम्न, शासक और शासित सभी के लिए एक आदर्श है” और सनातन धर्म को पुनर्जीवित करने के उनके अथक प्रयास और पिछले छह सौ वर्षों के मुगल शासन के दौरान जो कुछ भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ था, उसके ‘पुनर्निर्माण’ में उनके अद्वितीय योगदान ने उन्हें भारत के इतिहास में सबसे महान व्यक्तियों में शुमार किया।
केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष विनोद राठौर ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन भारतीय इतिहास में एक प्रेरणास्रोत है, जो आज भी शासन, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक पुनर्निर्माण के क्षेत्र में आदर्श मानी जाती हैं।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष वेद राम राजपूत एवं हाकिम सिंह ने भी अहिल्या बाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय पिंटू ने उपस्थित सभी अभ्यागतों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अम्बरीष कुमार सक्सेना के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में पी एम स्वनिधि के लाभार्थी चांदनी, फरहत खां, संगीता, शांति देवी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी राजवती, रेखा, राम कली, शिव रानी, सुनीता तथा सफाई कर्मचारी सुमन, फूलन देवी, रेखा, गीता, चंदा, सुशीला, सीता देवी, रेशमा आदि को मुख्य अतिथि अमित गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर के कर कमलों से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष कृति वर्मा, भाजपा महामंत्री सुभाष सिंह, सभासद अतुल मिश्र,अजीत कुमार, रमाकांत मौर्य, रचित गुप्ता, अभय वर्मा, सुभाष रस्तोगी, कुलदीप श्रीवास्तव, विपिन मौर्य सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *