लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का मना स्थापना दिवस

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का 20 वा स्थापना दिवस गुलाब बाड़ी में मनाया गया जहां पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे इसके अलावा छात्र सभा का अमर बहादुर यादव को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया इस स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि के तौर पर लोक जनशक्ति पार्टी के  प्रदेश महासचिव चौधरी अरुण कुमार कोरी  मौजूद रहे इस मौके पर प्रदेश महासचिव चौधरी अरुण कुमार कोरी ने सरकार से मांग की कि करोना की मार झेल रहे किसान मजदूर लोगों का एक लाख तक का कर्जा माफ हो और बेरोजगारों के लिए निजी करण में भर्तियां और सरकारी भर्तियां करने की मांग की है वही प्रदेश महासचिव चौधरी अरुण कुमार कोरी ने लोक जनशक्ति पार्टी के छात्र सभा का अमर बहादुर यादव को अयोध्या जिला अध्यक्ष घोषित किया और उनको जिम्मेदारी सौंपी कि वह जिले  में पार्टी को मजबूती प्रदान करें ,वहीं शाहिद जमाल एडवोकेट ने  स्थापना दिवस पर बोलते हुए कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान की पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं उन्होंने कहा रामविलास पासवान ने हमेशा गरीब और मजदूरों की लड़ाई लड़ी है इसलिए प्रदेश में और जनपद में पार्टी को मजबूत करें और उनकी नीतियों को आम जन तक पहुंचाने का काम करें इस मौके पर मजदूर संघ जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, उधम सिंह, पवन कोरी ,अखिलेश कुमार कोरी, अंकित कुमार ,अखिलेश चौधरी ,राकेश मौर्य ,निखिल ,मोहम्मद शमीम, विपिन शर्मा, हर्ष चौधरी, बेचन लाल निषाद, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *