विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
मिल्कीपुर- अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के मंझनपुर अमरगंज बाजार में शुक्रवार देर रात टीन शेड में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बाजार निवासी राजू कौशल (18) पुत्र अनिल कौशल रात लगभग 12रू00 बजे कृष्ण जन्मोत्सव में चल रही पूजा पाठ के दौरान घर से बाहर निकला और पड़ोसी के लोहे की टीन शेड़ में लगे पाइप को हाथ से पकड़ लिया। पाइप में विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था उसकी चपेट में युवक आ गया, लोगों ने विद्युत विभाग को फोन कर आपूर्ति बंद कराई, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की सूचना खंडासा पुलिस को दी। मृतक राजू बाजार में फास्ट फूड का ठेला लगाते थे। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *