वीणा कुमारी बनीं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा की बिहार प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ

वीणा कुमारी बनीं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा की बिहार प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ

पटना। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी वीणा कुमारी को सौंपी गई है। उनके मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला, राष्ट्रीय प्रमुख महिला प्रकोष्ठ मीरा देवी सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व ने बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बिहार प्रदेश की महिलाएँ और बहनें नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगी।

नेतृत्व ने कहा कि वीणा कुमारी जी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी तथा नारी सशक्तिकरण और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। संगठन परिवार ने आशा जताई कि वह पूरे बिहार में महिला शक्ति को संगठित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार का संकल्प है कि भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित किया जाए। संगठन का ध्येय है कि कोई भी व्यक्ति भूख से न मरे, कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे और हर गली, हर शहर तथा हर मोहल्ले में संस्कारशाला स्थापित की जाए।

वीणा कुमारी का यह मनोनयन पूरे बिहार प्रदेश में संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। संगठन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं और विश्वास जताया कि गौ माता एवं गुरुजनों का आशीर्वाद सदैव उनके साथ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *