वैक्सीनेटरों ने सीएम को सम्बोधित मांगपत्र एसडीएम को सौंपा

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)जिले के रुदौली व मवई विकास खण्ड क्षेत्र में पशुपालन विभाग में वैक्सीनेटर/वैक्सीनेटर सहायकों के पद पर कार्य कर रहे कर्मियों ने मासिक वेतन व नियमितीकरण करने हेतु मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा।उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण हेतु उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेटर सहायक के पदों पर 86000 कर्मियों का चयन ग्राम पंचायत स्तर पर सरकार द्दारा किया गया था।जिसमें सभी पशुपालन विभाग वैक्सीनेटर सहायक के रुप मे कार्यरत हैं औऱ पशुओं का वैक्सीनेटर का कार्य लगातार कर रहें हैं।जिसमें पशुओं की ईयर टैगिंग कार्य,पशुओं के वैक्सीनेशन कार्य,टैंगिग का डाटा पोर्टल पर फीड करना,पशुओं का वैक्सीनेशन डाटा फीड करना सहित पशुओं के अन्य कर रहे हैं।शिवशंकर वर्मा ने बताया कि हम सभी लोगों द्दारा यह सभी कार्य करने हेतु सरकार द्दारा दिए जाने वाली धनराशि 3 ₹ प्रति पशु वैक्सीनेटर तथा 2 रुपये 50पैसे ईयर टैंगिग वैक्सीनेटर सहायक को दिया जाता है।उन्होंने कहा कि परन्तु दो वर्ष हो चुके हैंअभी तक नही मिला है और यह धनराशि बहुत कम है। इतनी धनराशि से हम सभी लोगों के परिवार का पालन पोषण नहीं हो सकता है।जिससे हम सभी वैक्सीनेटर/वैक्सीनेटर सहायक का मासिक वेतन कम से कम 18000 से 20000 किया जाना चाहिए।हम सभी लोगों ने कोरोना जैसी खतरनाक महामारी के समय में अपनी जान जोखिम में डालकर सरकार के आदेश को मानते हुए उसका पालन करते हुए घर घर जाकर पशुओं का ईयर टैंगिग और पशुओं में वैक्सीनेशन सहित अन्य कार्य करते रहे हैं।उपजिलाधिकारी स्वप्नील यादव ने बताया कि मांगपत्र प्राप्त हुआ है।उचित माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री को भेजा जा रहा है।ज्ञापन देने वालों में शिव शंकर वर्मा,पवन कुमार,राम नरेश वर्मा,उदय भान सिंह,मदन लाल,अखलेश वर्मा,दिलीप कुमार,देवेंद्र कुमार,मुन्ना लाल,आशीष गुप्ता,अमित कुमार सहित दर्जनों वैक्सीनेटर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *