शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म मामलें में आरोपी को महिला पुलिस ने किया गिरफ्तार
फोटो
अयोध्या।महिला थाना पुलिस ने एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान किया है।प्रकरण में रिपोर्ट पीड़ित की ओर से एसएसपी से शिकायत के बाद दर्ज की गई थी।इस संबंध मे महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच महिला थाना की ओर से की जा रही थी।24 अप्रैल को दर्ज इस मामले में पीड़िता का आरोप था कि निखिल सोनकर निववासी मोहल्ला कैथाना टेढी बाजार थाना रामजन्मभूमि के साथ आठ लोगों ने उससे मारपीट की और गाली गलौज दी तथा धमकी दी।मामला किशोरी से जुड़ा होने के कारण पॉक्सो एक्ट की धारा भी लगाई गई थी।महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला की पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी निखिल उर्फ निखिल सोनकर 20 वर्ष निवासी मोहल्ला कैथाना टेढी बाजार थाना रामजन्मभूमि को महादेवन मंदिर टेढ़ी बाजार रामपथ अयोध्या से गिरफ्तार किया है।

