शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी को बंथरा पुलिस ने गिरफ्तार किया

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी को बंथरा पुलिस ने गिरफ्तार किया
लखनऊ(आरएनएस )। बंथरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 10 सितंबर 2026 को बंथरा निवासी महिला ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि जितेंद्र सिंह ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। शिकायत के आधार पर थाना बंथरा में मुकदमा संख्या 306/2026 धारा 69, 126(2), 127(2), 352, 351(3) बीएनएस और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3(2)(वी) के तहत जितेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम नानमऊ, थाना बंथरा, लखनऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय अपर्णा कुमार के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त रल्लापल्ली वसंथ कुमार के पर्यवेक्षण, सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर अभिषेक कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक बंथरा राणा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी, मैनुअल और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी जितेंद्र सिंह को 22 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र सिंह की उम्र करीब 32 वर्ष है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *