शासन की मंशा के अनुरूप परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश ने जारी किए निर्देश
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।शासन की मंशा के अनुरूप परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश महोदया द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में जनपद में सभी स्कूलों को ऑन बोर्ड कराया जाना है ।स्कूलों में ऐसे भी स्कूल हैं जिनके पास वाहन नहीं है तथा दूसरे स्कूल वे है जिनके पास वाहन उपलब्ध हैं। ऐसे सभी स्कूलों को ऑन बोर्ड करते हुए उनमें संचालित वाहनों को अथवा जिन स्कूलों के पास वाहन नहीं है वैसे स्कूल को भी ऑन बोर्ड किया जाना है ।इसी अनुक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय अयोध्या में एक कैंप का आयोजन दिनांक 12.4 26 दिन रविवार को प्रातः 9.30 से सायं 5.00 बजे तक किया गया है। आपसे अनुरोध है कि स्कूल के संबंध में यूडायस नंबर तथा वाहन चालकों का डीएल तथा वाहन संबंधी आरसी तथा परमिट की कॉपी के साथ उपस्थित होने का कष्ट करें जिससे विद्यालय को ऑन बोर्ड करते हुए उसमें संचालित वाहनों को भी ऑनबोर्ड कर ऑनलाइन इंस्पेक्शन की कार्रवाई पूर्ण की जा सके।स्कूलों को ऑनबोर्ड करने तथा उनके वाहनों को ऑन बोर्ड करते हुए इंस्पेक्शन करने की कार्रवाई विलंबतम 14 तारीख तक पूर्ण की जानी है। अतः उक्त कार्य में शिथिलता ना बरती जा
ए।

