शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई जन चौपाल

शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई जन चौपाल

 

जन चौपाल एवं स्वच्छता अभियानों के माध्यम से ग्रामीणों को किया गया जागरूक, शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी

 

“सरकार आपके द्वार” अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने पर दिया गया बल

जौनपुर 09 जून, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के 12 वर्ष” थीम के अंतर्गत जनपद में समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में जन चौपाल, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, जनसंवाद तथा जनसमस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

 

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशों के क्रम में पंचायत राज विभाग द्वारा जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए इसके उपयोग को पूर्णतः बंद करने का संदेश दिया गया।

 

जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह के नेतृत्व में संचालित सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन अभियान के अंतर्गत आज लगभग 40 कुंतल प्लास्टिक अपशिष्ट का संग्रहण किया गया। साथ ही सर्वाधिक अस्वच्छ सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। प्लास्टिक मुक्त तालाब अभियान के अंतर्गत विकास खंड बक्शा, ग्राम पंचायत बक्शा तथा विकास खंड सिकरारा की ग्राम पंचायत पालपुर में तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं प्लास्टिक अपशिष्ट मुक्त करने के कार्यों का निरीक्षण किया गया।

 

इसके साथ ही जनपद में 08 जून से 14 जून 2026 तक संचालित “विशेष जन सम्पर्क एवं जन-जागरूकता अभियान” के अंतर्गत आज समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं की बैठकें आयोजित की गईं तथा मलिन बस्तियों में संवाद कार्यक्रम एवं जनसमस्या समाधान शिविर लगाए गए।

 

इसी क्रम में “सरकार आपके द्वार” स्वरुप के अंतर्गत विकास खंड बदलापुर की ग्राम पंचायत मलूकपुर स्थित मलिन बस्ती में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। उपस्थित नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, उज्ज्वला योजना, मनरेगा तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

 

जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा आवास, शौचालय, विद्युत, पेंशन सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया, जिस पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने, स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने तथा जनभागीदारी के माध्यम से विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वा

न किया गया।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *