शाहगंज थाना अंतर्गत पुलिस ने अपहरण के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर । डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज व प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के पर्यवेक्षण में दिनांक 14/04/2023 की रात्रि में थाना स्थानीय के उ0नि0 वरुणेन्द्र राय व हमराही कर्मचारीगण द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 51/2023 धारा 363/366 भादवि थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के वांछित अभियुक्त महावीर पुत्र रामलखन नि0 गोधना थाना पवई जिला आजमगढ को मुखबीर की सूचना पर रेलवे स्टेशन शाहगंज से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *