
जौनपुर/शाहगंज
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरूवार को हुई। शाहगंज विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री व सपा के कद्दावर नेता शैलेन्द्र यादव ललई को हराकर जीत हासिल की है।
बता दें कि भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी से टिकट पाने के बाद उम्मीदवार रमेश सिंह प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद कुंवर हरिबंश सिंह के पुत्र हैं। वे स्वयं और उनकी पत्नी नीलम सिंह खुटहन ब्लॉक की प्रमुख भी रह चुकी हैं। उन्होंने ललई यादव को हराकर इतिहास रचा है।
आपको बताते चलें कि ललई यादव 2002 से लगातार चार बार विधायक रहे हैं। अखिलेश यादव की सरकार में ऊर्जा मंत्री भी रह चुके हैं। ललई ने 2002 में बसपा के टिकट से खुटहन विधानसभा से चुनाव लड़ा था। सामना बाहुबली विधायक उमाकांत यादव से था। कड़े चुनावी मुकाबले में उमाकांत यादव को पटखनी देते हुए ललई विधायक चुने गए थे। 2003 में बसपा के 41 विधायकों के साथ उन्होंने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली।
2007 में वे एक बार फिर खुटहन विधानसभा से विधायक चुने गए। विधानसभा क्षेत्रों के नए परिसीमन के बाद खुटहन विधानसभा समाप्त कर दी गई। नए परिसीमन में शाहगंज विधानसभा से ललई ने 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ा। सपा के बैनर तले 2012 में ललई यादव विधायक चुने गए। 2015 में अखिलेश यादव ने ललई को ऊर्जा एवं नियोजन विभाग का राज्यमंत्री भी बनाया। वे भाजपा की लहर में भी 2017 में ललई विधायक चुने गये।
रमेश सिंह निषाद पार्टी – 66,587
शैलेन्द्र यादव ललई – सपा 58,394

