शोभनाथ मंदिर जमालपुर मे चल रही संगीतमयी श्री राम कथा

मछलीशहर—-शोभनाथ मंदिर जमालपुर गांव में संत मार्तण्ड जी महाराज के सानिध्य में सप्तदिवसीय भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा है। श्री राम कथा के दौरान मकनपुर सुरियावा से पधारे हुए प्रसिद्ध कथावाचक चन्द्र शेखरानन्द जी महाराज एवं गायक लोकनाथ जी व वादक शास्त्री गिरी महाराज के मुखारविंद से भक्तगण श्री राम कथा का सुंदर रसपान कर रहे हैं। श्री राम कथा के दौरान भगवान शिव तथा माता सती के जीवन चरित्र का सुंदर वर्णन कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। वहीं पर प्रसिद्ध कथावाचक ने कहा कि भगवान के दर्शन करने के लिए मनुष्य को भरत जैसा भक्त बनना पड़ेगा।
उन्हें देखने के लिए संत जैसी दृष्टि चाहिए। भगवान केवल भाव के भूखे होते हैं। उन्हें सोने चांदी तथा पैसों से नही खरीदा जा सकता। भगवान को पाने के लिए सच्ची भक्ति की जरुरत होती है। श्री राम कथा को श्रवण करने के लिए दूरदराज से चलकर प्रतिदिन सैकड़ों भक्त आते हैं। श्रीराम कथा विगत 22 फरवरी से आगामी 28 फरवरी तक चलेगी। 1 मार्च महा शिवरात्रि को हवन पूजन तथा 2 मार्च को प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।उक्त श्री राम कथा मे ग्रामीण लोगों का महत्वपूर्ण योगदान कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *