श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

16 मार्च- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

सुनु जननी सोइ सुतु बडभागी ।
जो पितु मातु बचन अनुरागी ।।
तनय मातु पितु तोषनिहारा ।
दुर्लभ जननि सकल संसारा ।।
( अयोध्याकाण्ड 40/4)
राम राम 🙏🙏
कैकेई ने दो वरदान श्री दशरथ जी से माँग लिया है , राम जी बुलाये जाते हैं , कैकेई उन्हें सब बताती है , इस पर मेरे राम जी कहते हैं कि माँ! सुनिए , वही पुत्र बडभागी होता है जो माता पिता के वचनों का पालन करने वाला होता है । हालाँकि माता पिता के वचनों का पालन कर संतुष्ट करने वाला पुत्र संसार में दुर्लभ है ।
हम आप कहाँ बडभागी रह गये हैं कारण माता पिता की बात तो हम मानते ही नहीं हैं , श्री राम जी भी कह रहें हैं कि ऐसा पुत्र तो संसार में दुर्लभ है । परंतु अपने को यदि आप बडभागी बनाना चाहते हैं तो और कुछ न करें बस श्री राम जी की मान लें । अस्तु! श्रीराम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम। श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम।। जय सियाराम जय जय सियाराम।।🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *