26 जुलाई- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
प्रीति सहित सब भेटे
रघुपति करुना पुंज ।
पूँछी कुसल नाथ
अब कुसल देखि पद कंज ।।
( सुंदरकांड , दो. 29)
जय सियाराम 🙏🙏
श्री हनुमान जी श्री सीता जी का पता लगाकर वापस लौट आए हैं, सुग्रीव सबको लेकर श्री राम जी के पास आते हैं , सबने श्री राम जी के चरण पकड़े हैं, करुणा सागर श्री राम जी ने सबको प्रेम से भेंटा है, सबकी कुसल पूछी है, सबने कहा कि प्रभू आपके दर्शन से अब सब कुशल हो गया है ।
आत्मीय जनों ! श्री राम जी करुणा के सागर हैं, बस आपको सत्कर्म करते हुए श्री राम शरण में आना है, वे न केवल आपका प्रेम पूर्वक कुशल क्षेम जानेंगे बल्कि सर्वविधि कुशल भी कर देंगे । अस्तु, चलिए चलें श्री सीताराम जी के शरण, अथ……. श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जानकीवल्लभ राजाराम जय रघुनंदन जय सियाराम । सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩 संकलन तरूण जी लखनऊ

