श्रेष्ठ मानव संसाधन के विकास की कार्यशाला है एनसीसी: कर्नल आरके सिंह

डी के यू गोरखपुर मंडल प्रभारी आशुतोष चौधरी खजनी!  एनसीसी देश का सबसे बड़ा युवा संगठन है। आजकल इस संगठन में लगभग 17 लाख युवा हैं। इसका उद्देश्य देश के लिए श्रेष्ठ मानव संसाधन का विकास करना है। श्रेष्ठ मानव संसाधन ही देश को विकसित राष्ट्र बना सकता है।
ये बातें 45 यूपी बटालियन के सीओ व कैंप कमांडर कर्नल आरके सिंह ने कही। वे मंगलवार को श्रीमती द्रोपदी देवी पीजी कालेज में आयोजित सीएटीसी 152 कैंप के उद्घाटन अवसर पर कैडेटों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पांच दिवसीय कैंप आयोजित है। जिसमें सभी लोगों को केवल दिन में ही प्रशिक्षण व पढ़ाई कराई जाएगी। हमारा प्रयास होगा कि आप सभी कैंप से वापस घर लौटे तो आप मांसिक व चारित्रिक रूप से मजबूत होने के साथ ही अनुशासन प्रिय हों। कैंप के दौरान ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रीय एकता, चरित्र निर्माण, स्वच्छता एवं सफाई आदि विविध विषयों की जानकारी दी जाएगी। जो जीवनपर्यंत काम आवे। इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट ले. कर्नल भूपेंद्र सिंह, कैंप एड्जूटेंट कैप्टन बिंदू कुमार, ले. विमलेश सिंह, ले. शशिमौलि त्रिपाठी, ले. वाहिद अली, ले. आरएस यादव, एसएम एसपी गावली, एनसी ठकुरी, रमेश कुमार आदि सहित सैंकड़ों कैडेट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *