संघर्ष, सरोकार और निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल थे लाला जगत नारायण-नीरज तिवारी

संघर्ष, सरोकार और निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल थे लाला जगत नारायण-नीरज तिवारी

सुल्तानपुर। प्रेस क्लब सुल्तानपुर में बुधवार को निर्भीक पत्रकारिता के पुरोधा एवं प्रखर समाजसेवी लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने लाला जगत नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में नीरज तिवारी, रामानंद, ललित शुक्ला, कृतेश और शरद ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने लाला जगत नारायण के संघर्षपूर्ण जीवन, जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता तथा उनकी निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि लाला जगत नारायण ने पत्रकारिता को केवल समाचारों तक सीमित न रखते हुए उसे आमजन की आवाज बनाने का काम किया। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और समाज के वंचित एवं पीड़ित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर लाला जगत नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।कार्यक्रम में रामराज पाण्डेय, ओमप्रकाश वर्मा, ज्ञानेंद्र, धर्मेंद्र तिवारी, दीप सिंह, कर्मवीर सहित दर्जनों पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल
बंधुआ कला थाना क्षेत्र में सहाबागंज ओवरब्रिज पर हुई घटना
सुल्तानपुर। लखनऊ वाराणसी हाईवे पर बाइक सवार पिता पुत्र को अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना में पिता की मौत हो गई। जबकि बेटे को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
मामला बंधुआ कला थाना क्षेत्र के सहाबागंज ओवरब्रिज से जुड़ा है।जहां बुधवार दोपहर में बेटे पवन कुमार (22) पुत्र रमेश कुमार के साथ बाइक से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे पिता रमेश कुमार (45) पुत्र मंगरू निवासी  कैम थाना भाले सुल्तान जनपद अमेठी को अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार पिता की मौके पर मौत हो गई। जबकि बेटे को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को देते हुए शव का पंचनामा की कार्यवाही की। थानाध्यक्ष बंधुआ कला प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घायल बेटे को हल्की चोट आई है।
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश हुई नाकाम
नगर कोतवाली क्षेत्र के पलहीपुर गांव से जुड़ा मामला
सुल्तानपुर।नगर कोतवाली क्षेत्र के पलहीपुर गांव के महेदवा में जन्माष्टमी के दिन मंदिर का चबूतरा बनाने के बहाने सरकारी जमीन कब्जा करने की कोशिश नाकाम करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही धार्मिक रंग देने वालों के खिलाफ भी पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है।
बता दे कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन पलहीपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुमंत यादव उर्फ गोरे लाल यादव द्वारा अपने सहयोगियों के साथ सरकारी जमीन पर छोटी भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति रखकर पक्के चबूतरे का निर्माण करके अवैध कब्जे की कोशिश की गई। अवैध कब्जे की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया ने राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर भेज कर अतिक्रमणकारियों से ही अवैध अतिक्रमण हटवाया। जिसके बाद प्रधान प्रतिनिधि व उनके सहयोगियों द्वारा भंडारे के लिए बनाए जा रहे प्रसाद को सुनियोजित तरीके से जमीन पर फेंककर सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी की।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि गोरे लाल यादव, रमेश यादव व उनके अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। मामले को रंग धार्मिक रंग देने के लिए सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा गलत ढंग से प्रस्तुत करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए। जिस पर सपा मुखिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सरकार पर निशाना साधा। सोशल मीडिया पोस्टों का संज्ञान लेकर नगर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वालों अभिषेक यादव,गगन यादव सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा चेतावनी भी जारी की गई कि अगर सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति के द्वारा गलत तथ्यों के आधार पर सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाली पोस्ट डाली जाएगी तो इसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों मुकदमों की विवेचना की जा रही है साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा फरियादी
सुल्तानपुर। बुधवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन करौंदिया निवासी घनश्याम पुलिस अधीक्षक कार्यालय फरियाद लेकर पहुंचा। उसने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि गोरेलाल यादव द्वारा उसकी बैनामे की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा। मना करने पर गाली गलौज के साथ धमकी भी देता है।जिसकी शिकायत उसके द्वारा पुलिस चौकी पर की गई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। घनश्याम के साथ शिकायत लेकर पहुंचने में दरियापुर मोहल्ले का भी एक व्यक्ति शामिल था।
शारदा सहायक खंड-16 में महिला और नवजात का शव मिलने से सनसनी
बल्दीराय/सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली शारदा सहायक खंड-16 नहर में बुधवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर एक अज्ञात महिला और नवजात शिशु के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नहर में दो शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नरसिंहपुर मजरे डीह के पास ग्रामीणों ने नहर में एक महिला का शव बहता देखा। कुछ ही देर बाद बीही निदुरा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे ओवरब्रिज के नीचे नहर में एक नवजात शिशु का शव दिखाई पड़ा। एक ही नहर में अलग-अलग स्थानों पर महिला और नवजात का शव मिलने से,  ग्रामीणों के बीच कई सवाल खड़े हो गए।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बल्दीराय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार के निर्देशन में पुलिस ने दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया और जिनकी पहचान मृतका मनीषा पत्नी अखिलेश (25) निवासी बीही निदुरा  हुई । सूत्रों के अनुसार मृतका गर्भवती थी।      एक ही नहर में महिला और नवजात का शव मिलना  मामले को और रहस्यमय बना रहा है। क्या दोनों शवों का आपस में कोई संबंध है ? महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई ?नवजात नहर में कैसे पहुंचा ? क्या यह किसी हादसे का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। इन तमाम सवालों का जवाब अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगा।         थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई बाबा रामलाल की जयंती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *