ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। खरगूपुर गोंडा में संचारी रोग से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की लखनऊ एवं जिले की टीम ने सीएचसी का निरीक्षण कर आशा व आशा संगिनी को प्रशिक्षित किया। स्थानीय नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डीवीडी एसीएमओ डॉ सीके वर्मा प्रोग्राम ऑफिसर ए ई एस पी ए टी एच लखनऊ डॉक्टर शिवम शिंदे डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर पैथ शोएब जैदी यूनिसेफ के डीएमसी डाटा शेषनाथ सिंह डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर हसन रिजवी ने संचारी रोग के बचाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए कस्बों एवं गांव में साफ-सफाई जलभराव मच्छर से बचाव के साथ ही बीमारी से बचने के लिए दवा छिड़काव एवं स्वच्छता पर बल दिया। टीम ने प्रसव कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के साथ ही प्रसव कार्य आदि को संतोषजनक पाया।टीम ने संचारी रोग के विषय में आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी एवं सी एच ओ को प्रशिक्षित किया। टीम ने नंद नगर गांव का दौरा किया। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ श्वेता त्रिपाठी नोडल अधिकारी जी पी तिवारी रजत कुमार सूरज कुमार मेन टर मंजू शुक्ला परमात्मा गुप्ता रवि श्रीवास्तव आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

