संतोष दुबे बसपा को मजबूत करने के लिए कर रहे डोर टू डोर प्रचार

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता) जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है।वैसे वैसे भाजपा, बसपा,सपा,अपने वोटरों को मजबूत करने की जुगत में लगी हुई है।इसी तरह जिले के  बीकापुर विधानसभा से बसपा पार्टी के प्रत्याशी सुनील पाठक के लिए शिवसेना के प्रदेश प्रमुख संतोष दुबे,आकाश पाठक ने भी ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर प्रचार कर दस तारीख की शाम सुनील पाठक के नाम करने के लिए एक-एक वोटर से मिलकर वोट देने की अपील कर रहे हैं। इस मौके पर शिव सेना प्रदेश प्रमुख संतोष दुबे ने कहा भाजपा के कार्यकलापों,महंगाई,कानून व्यवस्था से जनता उब गई है जिससे प्रदेश में बदलाव होना तय है।इस मौके पर उनके साथ बसपा नेता अनिल तिवारी, सौरभ तिवारी,देवशरन तिवारी,मुन्ना तिवारी,ने बताया सनाहा,लहरापुर,दत्ता मिश्र का पुरवा,कपाशी, रामापुर,मुबारकगंज में वोटरों से वोट मांग कर भारी मतों से जिताने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *