जन्मोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक, श्री अर्जुन देव भारती ने अवगत कराया है कि दिनांक 20.04.2023 को सचिवालय नवीन भवन स्थित प्रतिष्ठित तिलक हॉल में बाबा साहब डा0 भीमराव रामजी आम्बेडकर जी का 132वां जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन उ0प्र0 सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वावधान में ”भारत रत्न” बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव आयोजन समिति, उ0प्र0 सचिवालय द्वारा किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ब्रजेश पाठक जी, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, असीम अरूण, मा0 मंत्री, समाज कल्याण एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अनूप प्रधान, मा0 राज्यमंत्री, राजस्व विभाग उपस्थित रहे तो सचिवालय प्रशासन विभाग की ओर से श्री अजय पाण्डेय, संयुक्त सचिव उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन श्री शिवशंकर द्विवेदी, से.नि. संयुक्त सचिव एवं सुश्री रिचा आर्या, समीक्षा अधिकारी, उ0प्र0 सचिवालय द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में पधारे हुए मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए जन्मोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक, श्री अर्जुन देव भारती द्वारा कहा गया कि समाज में सामाजिक समरसता एवं समन्वय ही सामाजिक जीवन का आधार है और बाबा साहब का जीवन और संदेश इसका उदाहरण है । जो भी व्यक्ति समाज द्वारा दिये गये उपहास एवं तिरस्कार को धैर्य पूर्वक सहन कर लेगा वही जीवन में आगे बढ़ सकता है ।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि बाबा साहब संविधान सभा में बडे सघर्षों के पश्चात ही पहुंच पाए थे । संविधान सभा में उनके द्वारा दिये योगदानों का प्रतिफल है कि आज देश में बिना लिंगभेद,जाति और धर्म भेद के एक व्यक्ति एक वोट का सिद्धांत लागू है।
इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री राजस्व विभाग श्री अनूप प्रधान जी द्वारा इस बात पर जोर दिया गया कि वर्तमान सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बाबा साहब के पंचतीर्थों का विकास किया गया एवं पंचतीर्थों को दलित चेतना एवं प्रेरणा के रूप में विकसित किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 मंत्री समाज कल्याण श्री असीम अरूण द्वारा कहा गया कि देश की वर्तमान सरकार ने बाबा साहब के सामाजिक न्याय की अवधारणा को साकार करने के लिए सामाजिक न्याय की पात्रता के दायरे को बढ़ाते हुए जन्मजात भेदभाव को सामाजिक असमानता माना है और अफरमेटिव एक्सन के माध्यम से समाजिक न्याय सुनिश्चित किया जा रहा है । सामाजिक न्याय की परिभाषा में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश सरकार द्वारा किन्नरों को भी सामाजिक न्याय दिलाने के लिए किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है ।
।अन्त में उन्होंने लोगों से “पे बैक टू-सोसाइटी” मिशन में सहयोग करने का आह्वन किया है ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में श्री शिव गोपाल सिंह, अध्यक्ष उ0 प्र0 राजपत्रित संघ, श्री अर्जुन देव भारती, उपाध्यक्ष उ0 प्र0 राजपत्रित संघ, श्री अजय कुमार पाण्डेय, सयुंक्त सचिव, सचिवालय प्रशासन, श्री पूरन लाल आदि थे । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री दिनेश कुमार, श्री अवनीश चौधरी, श्री प्रवीण कुमार, श्री निखिल सोनकर, श्री पहल सिंह, श्री संकठा प्रसाद, श्री राम बिरज रावत, श्री संजीव कुमार सिन्हा, श्रीमती रंजना गौड, सुश्री नेहा खरे, सुश्री मुदिता अन्वीक्षिकी, श्रीमती विजया यादव, श्री डॉ0 चन्दन कुमार, श्री संजय यादव, श्री दिग्विजय सिंह, श्री राजेन्द्र यादव, श्री भजुरामा चौधरी, श्री राजमन आदि उपस्थित थे ।

