अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
विकास खण्ड मसौधा के शिवदासपुर गाँव में विकास कार्यो में काफी घोटाला की बात सामने आयी और स्थानान्तरित ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा चार माह बीत जाने के बाद मौजूदा ग्राम पंचायत अधिकारी को चार्ज न देने पर गाँव के पूर्व प्रधान लाल बहादुर शुक्ल ने जिलाधिकारी से शिकायत की।सूत्र के मुताबिक शिकायत पर बनी जाँच कमेटी में समकक्ष कर्मचारी रखने पर पुनः शिकायत जिलाधिकारी से की और जाँच कमेटी में एडीओ स्तर के अधिकारी से कराये जाने की मांग की गई है।मालुम हो कि शिवदासपुर गाँव में पहले तैनात रही ग्राम पंचायत अधिकारी शालिनी वर्मा का स्थानांतरण हो गया।स्थानान्तरण के चार माह बाद भी शालिनी वर्मा ने मौजूदा ग्राम पंचायत अधिकारी शशिकला यादव को परिवार रजिस्टर छोड़कर कोई चार्ज नहीं दिया।जिससे गाँव का विकास बाधित हो रहा है और गाँव बिना कार्य किये पैसा निकलने की आशंका करते हुए गाँव के पूर्व प्रधान लाल बहादुर शुक्ल ने जिलाधिकारी से शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने जाँच के आदेश दिए तो ब्लॉक प्रशासन शालिनी वर्मा को बचाने में लग गया ब्लॉक प्रशासन दवरा जो जाँच कमेटी बनाई गयी उसमे समकक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल दूबे,राजेन्द्र पाण्डेय,और जितेन्द्र वर्मा को रखा गया।बुधवार को पूर्व प्रधान लाल बहादुर शुक्ल ने पुनः जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि शालिनी वर्मा को बचाने के लिए समकक्ष कर्मचारी की टीम बनाई गयी है।जबकि सहायक विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी से जाँच कराई जाय तो सही जाँच हो पायेगी।उन्होंने कहा कि अगर एडीओ स्तर के अधिकारी की टीम बनाकर जाँच नहीं करवाई गयी तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे |

