सदन गरम हो ना हो सड़क जरूर गरम होगा -चेत नारायण सिंह

*सदन गरम हो ना हो सड़क जरूर गरम होगा -चेत नारायण सिंह*

👉उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रांतीय राज्य परिषद की बैठक सम्पन्न
🖥️🖥️🖥️
लखनऊ। विधान परिषद चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रांतीय राज्य परिषद की बैठक जय नारायण पी. जी कालेज में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह व संचालन महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि संगठन की उपलब्धियों को लेकर शिक्षकों के बीच जायेंगे। संगठन सरकारों के अनुचित कार्यों का सदैव विरोध करता रहेगा। सदन गरम हो ना हो सड़क जरूर गरम होगा।
बैठक में वाराणसी, बरेली, गोरखपुर, आगरा, लखनऊ व मेरठ क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों से उनके क्षेत्र की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। चुनाव प्रभारी व संयोजकों से बूथ प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी ली गई।
सदस्य विधान परिषद राज बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि शिक्षक एमएलसी का चुनाव संगठन के लिए प्रतिष्ठा का विषय है। इसलिए हमें विनम्र बनकर क्षेत्र में काम करना है। प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कि संगठन की उपलधियों को लेकर प्रदेश के सभी विद्यालयों में जाना होगा। शिक्षक समस्याओं को लेकर कार्य योजना बनाकर संघर्ष करना होगा। प्रत्येक जिलों में काल सेंटर का निर्माण करके भी शिक्षकों से सम्पर्क किया जाय। विरोधियों के दुष्प्रचार का सटीक व समय पर जबाब दिया जाय।
बैठक प्रदेश के सभी 18 मण्डलों,75 जनपदों के अध्यक्ष, मंत्रियों व प्रांतीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक को एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल, पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा, महेश शर्मा, संजय द्विवेदी, सुलेखा जैन, मुन्ना मिश्रा, रति राम मावी, सुधाकर सिंह, प्रमोद सिंह, अशोक श्रीवास्तव, संत सेवक सिंह, रामानंद द्विवेदी, विमलेन्द्र शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, जगवीर सिंह, नरेन्द्र सिंह, स्वराज पाल दुहणू ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में अनिल सिंह गौर, गुलाब चंद्र मौर्या, अजय सिंह, सुरेश रस्तोगी, श्याम नारायण शर्मा, रघुबीर सिंह, भगवान स्वरुप, राम मोहन सिंह, प्रभात सिंह, डा. राकेश सिंह, विनोद सिंह, विनोद यादव, आनंद मोहन, राम विलास,धीरेन्द्र सिंह, प्रभाकर सिंह, राजेंद्र तिवारी, राज विहारी बाजपेई, सतेंद्र शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह, शिव सिंह परमार, लक्ष्मी कांत पाण्डेय, करुणा शंकर मिश्रा, विजय करन सहित अनेक लोग उपस्थिति रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *