सपा प्रत्याशी डॉ मानसिंह यादव ने संगठन पदाधिकारियों से की बैठक –
स्नातक निर्वाचन की तारीख घोषित, सपा संगठन का दावा बूथ स्तर तक तैयारियां पूरी
प्रयागराज। इलाहाबाद -झाँसी स्नातक निर्वाचन की घोषणा होते ही समाजवादी पार्टी सक्रिय हो गई है। साल भर पहले ही सपा वर्तमान एमएलसी डॉ मान सिंह यादव को इस चुनाव में पुनः प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा कर चुकी है।मंगलवार को निर्वाचन की सूंचना जारी की गई है।
आज़ समाजवादी पार्टी के स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों की बैठक करके आवश्यक रणनीति पर चर्चा की गई। मतदाता सूंची में नाम शामिल करने की प्रक्रिया अभी भी जारी है। बैठक में छूटे मतदाताओं के नाम बढ़ाये जाने पर विशेष चर्चा की गई। नामांकन 29 सितम्बर से शुरू होगा जबकि नये मतदाता जोड़ने के लिए 29अक्टूबर तक फार्म जमा किये जा सकेंगे।
सपा नेताओं ने इस चुनाव को विकास, रोजगार, पेपर लीक,आरक्षण सरकारी भ्र्ष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की आय, सामाजिक न्याय के राज की स्थापना आदि जैसे मुद्दे लेकर जनता के बीच जाने का मन बनाया है।
बैठक में प्रमुख रूप से एमएलसी एवं प्रत्याशी डॉ मानसिंह यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एस पी सिंह पटेल , पंधारी यादव,प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, महानगर महासचिव रविंद्र यादव एडवोकेट, यमुनापार महसचिव इंजी. जगदीश यादव, वकार अहमद, आशर्फी यादव, जगत यादव एडवोकेट,सुरेश यादव, नाटे चौधरी, राम अवध पाल, तारिक सईद अज्जू, आशुतोष तिवारी, बृजेश यादव,सचिन श्रीवास्तव, देवेश यादव एडवोकेट, सऊद अहमद, मशाहद अली, केके यादव आदि मौजूद रहे।

