समाज के इतिहास और संस्कृति पर प्रकाशित हुई नई पुस्तक

समाज के इतिहास और संस्कृति पर प्रकाशित हुई नई पुस्तक

 

लक्ष्मणगढ़ – (सीकर) -: बलाई समाज के गौरवशाली इतिहास, सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित एक महत्वपूर्ण पुस्तक “बलाई समाज : इतिहास एवं संस्कृति” का प्रकाशन हुआ हैं। इस पुस्तक के लेखक एच.आर.मलिण्डा हैं। पुस्तक में बलाई समाज की उत्पत्ति एवं विकास, जाति के भेद, भौगोलिक विस्तार, जनसंख्या, सामाजिक संरचना, गोत्र व्यवस्था, धार्मिक मान्यताएं, आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति, समाज सुधार आंदोलन तथा राजनीतिक भागीदारी जैसे विषयों का गहन अध्ययन प्रस्तुत किया गया हैं।

इस पुस्तक के लेखक एच.आर.मलिण्डा हैं। सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ तहसील रुल्याणा माली गांव निवासी एच.आर.मलिण्डा वर्तमान में भारत सरकार के राजस्व विभाग में राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer, Department of Revenue) के पद पर कार्यरत हैं। वे दलित, शिल्पकार और वंचित समुदायों के इतिहास व संस्कृति को उजागर करने के लिए समर्पित हैं। उनकी पूर्व कृति “उपेक्षित सफाई कामगार: अदृश्य अन्याय” भी सामाजिक क्षेत्रों में चर्चित रही हैं।

लेखक का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने इतिहास से जोड़ना और समाज में आत्मसम्मान व जागरूकता बढ़ाना हैं और यह कृति केवल बलाई समाज तक सीमित नहीं, बल्कि भारतीय समाज की विविधता, सामाजिक न्याय और समरसता को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज सिद्ध हो सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए यह पुस्तक Flipkart पर Take a look at this Balai Samaj Itihas Evam Sanskriti के नाम से उपलब्ध हैं। H.R.Malipeda, Hindi Book on Flipkart, https://dl.flipkart.com/s/TNAsA1uuuN जो आप दी गई साइट पर देख सकतें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *