समाज व राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित समाज सेवी व उद्योगपति  ने जनपद  के तीन प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प का उठाया बीड़ा

अयोध्या। जिले के तीन परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प और सौंदर्यीकरण प्रसिद्ध उद्योगपति हरिओम तिवारी करवाएंगे। इसके लिए तीन विकास खंडों से कायाकल्प के लिए विद्यालयों की सूची बीएसए ने श्री तिवारी को सौंप दी है।आपको
बताते चलें कि पिछले महीने प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति हरिओम तिवारी ने जनपद के तीन परिषदीय विद्यालयों को गोद लेने की बात कही थी। जनपद के तीनों विद्यालयों का कायाकल्प करवाने का जिम्मा श्री तिवारी ने उठाया है। इसके बाद बीएसए संतोष देव पांडेय ने शिक्षा क्षेत्र सोहावल से कम्पोजिट  विद्यालय हरिबंधन पुर व बीकापुर से कम्पोजिट विद्यालय लुफ्तफाबाद और मसौधा से कम्पोजिट विद्यालय गौहनिया सहित तीन ब्लॉक से तीन विद्यालयों को चयनित कर कायाकल्प और सौंदर्यीकरण के लिए श्री तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व हरिओम तिवारी ने सैकड़ों नौजवानों को रोजगार देने का भी काम किया है तथा सरकार द्वारा संचालित गौशालाओं व दर्जनों गरीब परिवार के बच्चे जो शिक्षा अर्जित करने में असमर्थ हैं, उन बच्चों की शिक्षा के लिए भी वीणा उठाने के साथ, गरीब परिवार की लड़कियों की सादी कराने में भी सम्पूर्ण सहयोग करने में आगे रहते हैं। एक मुलाकात में प्रसिद्ध उदोगपति और समाजसेवी हरिओम तिवारी ने बताया कि इन सभी विद्यालयों को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा। जो एक मॉडल के रूप में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *