अयोध्या । नगर निगम क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के सहयोग के बिना अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर बनाना संभव नहीं है क्योंकि सड़क पर खाली जमीनों पर प्लाटों पर कूड़ा फेंकना स्वच्छता अभियान को प्रभावित करता है उक्त विचार नगर निगम अयोध्या द्वारा स्वच्छता निरीक्षण अभियान अंतर्गत जनौरा वार्ड में गिरजा कॉलोनी के आकस्मिक निरीक्षण में खाली पड़े प्लाटों में कूड़े के ढेर दिखाई पड़े तो तत्काल सफाई कर्मचारियों ने प्लाटों में पड़े कूड़े को साफ करने का काम शुरू किया इसी अवसर पर उक्त विचार नगर निगम अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह ने व्यक्त किया श्री सिंह ने कहा कि सभी जिम्मेदार अधिकारी नगर निगम क्षेत्र के खाली पड़ी जमीनों और प्लाटों में जो कूड़ा फेंकने की स्थिति उत्पन्न है समय-समय पर कार्यालय दायित्व के साथ अयोध्या को सुंदर और स्वच्छ बनाने के अभियान में अपना योगदान सुनिश्चित करें श्री सिंह ने नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों से कहा कि सफाई कर्मचारी यदि आपके क्षेत्र में सफाई ना करें आपके घर तक जाकर कूड़ा ना लें तो मोबाइल नंबर 63890 217 54 पर आप अपनी शिकायत नाम पता मोबाइल नंबर सहित व्हाट्सएप कर सकते हैं यह नंबर आर के यादव जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम अयोध्या का है आपकी शिकायत का तत्काल निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा श्री सिंह ने नगर निगम क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों का आवाहन करते हुए कहा कि सड़क पर खाली पड़ी जमीन और प्लाटों में कूड़ा ना डालें नगर निगम अयोध्या अपने दायित्वों के प्रति निरंतर सजग एवं प्रयत्नशील है इस निरीक्षण अभियान में सच्चिदानंद सिंह अपर नगर आयुक्त नगर निगम अयोध्या राम किशोर यादव जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम अयोध्या नगर आयुक्त के साथ साथ चल रहे थे ।

