सरयू नदी मे स्नान के दौरान तीन महिलाओं की मौत,दो लापता 

सरयू नदी मे स्नान के दौरान तीन महिलाओं की मौत,दो लापता

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार श्रीवास्तव

अयोध्या।मंगलवार को थाना रौनाही क्षेत्र में शाम करीब 4 बजे तीन लड़कियां और दो महिलाएं सरयू नदी में नहाने गई थीं।इसी दौरान सभी गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद गांव वाले मौके पर पहुंचे और बचाव शुरू किया।लोगों ने तीन महिलाओं को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दो लड़कियां अभी भी लापता हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।देर शाम तक दोनों लड़कियों का पता नहीं चल सका। मामला रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव का है।एसडीएम सदर अरविंद सोनकर ने बताया कि सरयू नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ।रेस्क्यू टीम ने तीन महिलाओं के शव बरामद कर लिए हैं। मृतकों की पहचान मरियम (18) पुत्री असलम निवासी सनाहा, शाहीन (35) पुत्री मुस्तकीम निवासी भुलई का पुरवा और सजरूल निशा (45) पत्नी अकरम निवासी सनाहा के रूप में हुई है।वहीं, नाजिया (16) पुत्री अकरम और रशीदा (15) पुत्री राशिद, दोनों निवासी सनाहा, अभी लापता हैं। उनकी तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है।प्रशासन ने बताया कि लापता दोनों लड़कियों की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम लगातार काम कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि जब तक दोनों का पता नहीं चल जाता, तब तक तलाश जारी रहेगी।हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी, तालाब या किसी भी जलाशय में नहाते समय सावधानी बरतें।खासकर बारिश के मौसम में तेज बहाव और गहरे पानी में जाने से बचें। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा कर सकती है।इस घटना की सूचना मिलते ही जहां घटनास्थल पर एसडीएम सोहावल सविता राव एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी सीओ सदर अरविंद सोनकर सहित एसडीआरएफ सहित अन्य बचाव दल के लोग मौजूद रहे वही जिला अस्पताल पर अलकागंज चौकी प्रभारी चंद्र मोहन शुक्ला, महिला उप निरीक्षक श्वेता राठौड़,प्रिया सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *