सावन माह के कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर अम्बेडकर नगर डीएम,एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

सावन माह के कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर अम्बेडकर नगर डीएम,एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

अयोध्या।रेंज के अंबेडकर नगर डीएम ईशा प्रिया एसपी प्राची सिंह ने सावन माह को लेकर डीएम ईशा प्रिया, एसपी प्राची सिंह एवं सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने शासन के निर्देश का पालन करते हुए दिखाई दिए पूरी तरह सक्रिय।पवित्र सावन माह में भक्तों द्वारा कांवड़ यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत आलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चहोड़ा घाट का स्थल निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उन्होंने वहां पर मौजूद अधिकारियों व कर्मियो को सख्त निर्देश दिए की कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले किसी भी श्रद्धालु को नहीं होनी चाहिए किसी भी प्रकार की समस्या न हो। कावड़ यात्रा के दौरान अगर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी।लापरवाही होने पर किसी को भी नहीं बक्सा जाएगा।स्थलीय निरीक्षण के दौरान डीएम अम्बेडकरनगर ईशा प्रिया एवं एसपी अम्बेडकरनगर प्राची सिंह ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष रूप से जायजा लिया।अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी आलापुर धर्मेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी आलापुर अरुण कुमार नौहवार, तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ,आलापुर इंस्पेक्टर वीरेंद्र बहादुर सिंह, सहित पुलिस टीम एवं अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *