सिविल जज सी०डि०/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के निर्देशन में 12 सितम्बर 2026 को प्रातः 10.30 बजे मीटिंग हाल, दीवानी न्यायालय परिसर, जौनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
—————–
जौनपुर 11 सितम्बर, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03
जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के निर्देश के अनुपालन में वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान जौनपुर द्वारा टीम गठित करके मड़ियाहूँ बाजार में सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मे० चौरसिया मिष्ठान भंडार, सदरगंज, मड़ियाहूँ, जौनपुर में 1 किग्रा मिठाई पर 76 ग्रा एवं मे० बीकानेर मिष्ठान भंडार, सदरगंज, मड़ियाहूँ, जौनपुर में 1 किग्रा मिठाई पर 92 ग्रा की घटतौली पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार मे० विनोद जलपान गृह, सिपाह रेलवे फाटक के समीप, जौनपुर में 1 लीटर स्प्राईट के विक्रय पर ओवरचार्जिंग पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की गयी।
उपरोक्त के अतिरिक्त धर्मेंद्र कुमार ओमप्रकाश ज्वेलर्स, बनारसी अलंकार मंदिर, हर्ष मोदनवाल (मीठा विक्रेता), मोहनलाल (मीठा विक्रेता), गारन्टी ज्वेलर्स, सुमित्रा देवी (मीठा विक्रेता), शाहआलम (सब्जी विक्रेता), एवं एम एन ट्रेडर्स जौनपुर के बाँट-माप नियमानुसार सत्यापित नहीं पाए जाने के कारण विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की संगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही सम्पादित की गयी।
दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वे अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर किसी भी सामान का विक्रय न करें एवं अपने बांटों-मापों का ससमय सत्यापन-मुद्रांकन कराना सुनिश्चित करेंद्य आगामी माहों में भी कार्यवाही अनवरत की जाएगी।
——————

