सीएमओ साहब ! शहर मे अवैध रुप से अस्पतालों और पैथालॉजी पर कब होगी कार्यवाही ?

सीएमओ साहब ! शहर मे अवैध रुप से अस्पतालों और पैथालॉजी पर कब होगी कार्यवाही ?

 

नर्सिंग होम और अस्पताल मे न पार्किंग की सुबिधा,न ही तीमारदारों की व्यवस्था

 

अयोध्या।सीएमओ साहब ! शहर मे अवैध रुप से अस्पतालों और पैथालॉजी पर कब कार्यवाही होगी ? अवैध रुप से संचालित अस्पतालों नर्सिंग होमों मे रोगियों व परिजनों के आने जाने के लिए रास्ते जो है वे सकरी है। जिसके चलते एंबुलेंस को छोड़िए यहां तक ई रिक्शा तक इन अस्पतालों व क्लीनिक तक नहीं आ पाते।शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों गलियों मोहल्लों में खुले अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, अस्पतालों पर आखिर कच सीएमओ साहब कार्यवाही कब करेंगे?यह सवाल कोई और नहीं बल्कि शहर में इन अवैध रूप से संचालित अस्पतालों व क्लीनिक के आसपास रह रहे लोगों का कहना है।इन लोगों का कहना है कि सीएमओ साहब आप तो जिले के ग्रामीण अंचलों में सिर्फ छापा मार कर कार्यवाही करने में जुटे हुए हैं जबकि शहर के कई ऐसे मोहल्ले तथा गलियां हैं, जहाँ पर अवैध रुप से संचालित अस्पताल व क्लीनिक तो है लेकिन वहां पर एंबुलेंस तो छोड़िए कार तक नहीं जा सकती है।इन लोगों का कहना है जिसके चलते यहां पर घंटे जाम भी लगा रहता है।यह वही बात हुई जैसे कि चिराग तले अंधेरा। देखा जाए कि शहर के अति व्यस्ततम इलाका नाका के आसपास स्थित कई प्रतिष्ठित अस्पताल जो कि मुख्य मार्ग पर स्थित है। शहर के हैदरगंज, कसाबबाड़ा, जनौरा, रिकाबगंज, नियावां, मछली मंडी, साहबगंज, बेनीगंज, कोरखाना, धनीराम का पुरवा सहित कई ऐसे मोहल्ले व कलीनिया है।जहाँ पर हस्पिटल, नर्सिंग होम व क्लीनिक संचालित है। इनके संचालक वहाँ पर आने वाले मरीजों से चिकित्सा के नाम पर पैसे भी वसूल रहे हैं लेकिन सुविधा देखी जाए तो कुछ नहीं है। कहीं कहीं तो ऐसे नर्सिंग होम, हास्पिटल व क्लीनिक है।जहां पर एंबुलेंस तो छो-दिए कार तक के जाने की जगह नहीं है।सवाल यह उठता है कि अगर इन

जगहों पर नर्सिंग होम क्लीनिक खुले हैं तो संबंधित विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र कैसे मिल गया।वहीं कुछ ऐसे नर्सिंग होम, हस्पिटल व क्लीनिक इन गलियों में खुले हुए हैं जिनके पास संबंधित विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं है। देखा जाए तो स्वास्थ्य विभाग उन्ही संचालक को नर्सिंग होम, क्लीनिक, अस्पताल खोलने की अनुमति देगा विकास प्राधिकरण के साथ-साथ अग्रिशमन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगा।इस संबंध में सीएमओ ड० सुशील कुमार ने बताया शहर में इस तरह के अवैध रूप से संचालित हस्पिटल,नर्सिंग होम, क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यवाही की जा

येगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *