सीएम के जिले में चल रहा है समानांतर थाना

*सीएम के जिले में चल रहा है समानांतर थाना!*

*सीओ सर्किल बांसगांव में एक कोतवाली इंस्पेक्टर की मेहरबानी से चल रहा समानांतर थाना*

इस अवैध थाने को संचालित कर रहे बिचौलियों और इंस्पेक्टर की जुगलबंदी क्षेत्र में बना चर्चा का विषय।

*समानांतर चल रहे थाने के संचालकों ने क्षेत्र में बिचौलियों का खड़ा कर रखा है नेटवर्क।*

गांवों में होने वाली घटना के पीड़ितों को थाने में रपट लिखाने के लिए तब तक दौड़ लगानी पड़ रही है, जब तक कि समानांतर चल रहे थाने के संचालकों का सिंगनल नहीं मिल जाता।

रपट दर्ज होते ही बिचौलियों का चमक जा रहा है धंधा।

*बिचौलिए आरोपियों को इस तरह धमकाने लगे हैं कि मानो वही हैं थानेदार।*

फिर तो आरोपियों के छद्मवेषी मददगार बनकर गांवों में घूमने वाले तथाकथित थानेदार के पालतू एजेंट उसके परिजनों को लेकर उस थानेदार के चौखट पर दे रहे हैं दस्तक।

*जहां पर आरोपी को बचाने के लिए शुरू हो जा रहा है सौदेबाजी का खेल।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *