ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो जैसे ही तेलीबाग से निकला, मेजर वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में हजारों मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों के जयकारों से तेलीबाग गूंज उठा। वृंदावन कॉलोनी, सैनिक नगर, एल्डिको कॉलोनी, साउथ सिटी के हजारों मतदाताओं, पूर्व सैनिकों ने सपरिवार रोड शो में भाग लिया।

