सेठ एम आर जयपुरिया कार्पोरेट ऑफिस गोमतीनगर में “जयपुरिया हाट” का आयोजन

सेठ एम आर जयपुरिया कार्पोरेट ऑफिस गोमतीनगर में “जयपुरिया हाट” का आयोजन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ।सेठ एम आर जयपुरिया कार्पोरेट ऑफिस गोमती नगर लखनऊ के द्वारा विद्यालय प्रांगण में विशाल “जयपुरिया हाट” का आयोजन किया गया, जो “भारत का उत्सव” विषय पर आधारित था।इसमें जयपुरिया कार्पोरेट से जुड़ी लगभग ७५ शाखाओं ने हिस्सा लिया।प्रत्येक प्रतियोगी समूह को जिनका नेतृत्व उनके प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के छात्रों के साथ कर रहे थे ,उनका उद्देश्य भारत के किसी भी प्रांत या संघशासित प्रदेश की झांकी प्रस्तुत करना था। गोयल कैम्पस की प्रधानाचार्या डॉ. रीना पाठक के नेतृत्व में छात्र ओजस दीक्षित, अदिति सिंह, आमना राशिद, दीपशिखा , उज्ज्वल मिश्रा, ऋद्धिमन और शिखा ने जयपुरिया हाट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।हमारे विद्यालय ने पश्चिमी बंगाल( जहां संस्कृति मिलती है विरासत से) की समृद्धि को खान पान, भाषा, नृत्य आदि के माध्यम से प्रदर्शित करके प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित किया।यह आयोजन भारत की विरासत, सभ्यता , संस्कृति और सतत विकास को प्रस्तुत करने का अनूठा प्रयोग था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *