सेवा दिवस का आयोजन किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। आर सी एम अभियान के टेक्निकल अचीवर विनय एकता तिवारी के द्वारा सरस्वती पार्क पारा मुन्नू खेड़ा लखनऊ आर सी एम संस्थापक टी सी छाबड़ा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा दिवस का आयोजन किया गया, जिसमे आर सी एम टीम और नए साथियो को स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया गया, एम्बुलेंस को रास्ता देना, नशा मुक्ति, पौधा रोपड, स्वास्थ रक्षा शिविर, फ्री चेक अप, अच्छी जीवन शैली जीना और आदर्श नागरिक शपथ जैसी गतिविधि की गई।

