सैयद हसनैन कमर “दीपू” चुने गए लायंस क्लब जौनपुर गोमती के निर्विरोध अध्यक्ष

सैयद हसनैन कमर “दीपू” चुने गए लायंस क्लब जौनपुर गोमती के निर्विरोध अध्यक्ष

नवीन मिश्रा सचिव व ऋषिदेव साहू कोषाध्यक्ष चुने गये

लायंस क्लब जौनपुर गोमती की चुनावी सभा चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में नगर के एक होटल में संपन्न हुई। जिसमें आगामी सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष,सचिव, कोषाध्यक्ष का चयन किया गया। अध्यक्ष डा राजेश मौर्या ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए आगामी सत्र के अध्यक्ष के लिए सैयद हसनैन कमर दीपू का प्रस्ताव पेश किया, जिसका सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। जिसके पश्चात चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा हसनैन कमर दीपू के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गयी। चुनाव अधिकारी के निर्देश पर हसनैन कमर दीपू ने अपने संक्षिप्त कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें नवीन मिश्रा को सचिव, ऋषि देव साहू को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी/जोन चेयरपर्सन धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने उपरोक्त सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। अध्यक्ष डा राजेश मौर्या ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में उपस्थित चीफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनीष गुप्ता ने सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपू जी के नेतृत्व में क्लब सेवा कार्यों के माध्यम से एक नया मुकाम हासिल करेगी। रीजन चेयरपर्सन प्रतिमा गुप्ता ने पूरी कार्यकारणी को बधाई देते हुए पूरे जोश व उत्साह के साथ सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष हसनैन कमर दीपू ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ हमें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा और आप सभी सदस्यों के सहयोग से वर्ष पर्यंत सेवा कार्य चलता रहेगा। बैठक का संचालन सचिव खुशबू गुप्ता एवं धन्यवाद व आभार उपाध्यक्ष द्वितीय गौरव श्रीवास्तव द्वारा ज्ञापित किया गया। बैठक में डा जी सी सिंह, वीरेंद्र सिंह,डा सुलोचना सिंह, सुधा मौर्या, जागेश्वर केसरवानी, डॉ सरला गुप्ता, डा रश्मि मौर्या, संतोष साहू, धीरज गुप्ता, देवेश गुप्ता, डॉ तस्नीम फातिमा, अनिल अग्रहरि,अनिल कुमार पांडे, धनंजय पाठक, गणेश गुप्ता, संजय साहू, मंगला साहू, सुनील गुप्ता, मनोज जायसवाल, मो तौफीक, सुनील जायसवाल,सुनील कश्यप, मुकेश मौर्या आदि प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *