गोरखपुर खंजनी ब्यूरो रवि कुमार : गुरुवार को हरनहीं सामुदायिक केंद्र पर विधायक निधि से 20 लाख की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का उदघाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संत प्रसाद ने फीता काटकर किया,कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम पवन कुमार रहे, उद्घाटन के दौरान क्षेत्रीय भाजपा नेता व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर उपस्थित रहे गुरुवार 10:30 बजे विधायक संत प्रसाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरनहीं पहुंचे, विधायक संत प्रसाद पहुंचते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक को पुष्पगुच्छ देते हुए माला पहनाकर स्वागत किये,11 बजे विधायक व उनके भाजपा समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल उदघाटन के दौरान ऑक्सीजन आपूर्ति से संबंधित संबोधन को सुनें,उसके बाद विधायक द्वारा ऑक्सीजन गैस प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया गया,ऑक्सीजन गैस प्लांट में लगे उपकरणों का निरीक्षण किया,उद्घाटन के बाद विधायक ने बताया करोना कॉल में आक्सीजन की किल्लत क्षेत्र में हाहाकार मचा था,इस समस्या को देखते हुए मैने अपने निधि से 20 लाख की लागत से आक्सीजन प्लांट की स्थापना किया अब आसपास के क्षेत्रीय लोगों को ऑक्सीजन की किल्लत महसूस नहीं होगी,इस प्लांट का रोजाना 75 जार आक्सीजन गैस उत्पन्न करने की क्षमता है,इसके अलावा यहां से लोगों के लिए गैस डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी जिससे आसपास के लोग लाभान्वित होंगे,इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया,भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विनोद शर्मा,आर के सिंह,अधीक्षक डॉ वीरेंद्र कुमार, मैनेजर सेफ्टी संदीप पांडेय,नित्या सिंह,लोकेश पांडेय,अमृत प्रताप मौर्य,वीरेंद्र त्रिपाठी, पप्पू तिवारी,रविंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे|

