अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
स्वामी त्रिदंडी जी महाराज एक बार पुनः अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये। कल लखनऊ में बीते एक माह से चल रही नये राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया के अन्तिम दिन उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता एवं स्वागत समिति के अध्यक्ष दिवाकर विक्रम सिंह ने मतगणना के बाद त्रिदंडी जी महाराज को नये राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। जारी बयान में यह जानकारी अयोध्या जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने दी। राकेश दत्त मिश्र बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार थे जिसमें वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र द्विवेदी मैदान में थे, जिनके मध्य हुये कड़े मुकाबले में स्वामी त्रिदंडी जी महाराज ने नौ के मुकाबले तेरह मत पाकर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने में एक बार फिर सफलता हासिल की है। जिस पर अगले माह लखनऊ में 22 दिसम्बर को होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में मुहर लगायी जायेगी और आगामी तीन वर्ष के कार्यकाल के लिये नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जायेगी। चुनाव अधिकारी एवं स्वागत समिति के अध्यक्ष दिवाकर विक्रम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिये पच्चीस राज्यों के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों ने अपने मतों का प्रयोग किया जिसमें तीन मत अवैध पाये गये और 13 मत त्रिदंडी जी महाराज के पक्ष में गये जबकि रवीन्द्र द्विवेदी को नौ मत मिले। आगामी कार्यकाल के लिये त्रिदंडी जी महाराज के निर्वाचित होने की घोषणा के साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी व प्रदेष इकाई के तमाम नेताओं ने त्रिदंडी जी महाराज को बधाई और शुभकानायें देते हुये पार्टी को और ऊॅचाईयों पर ले जाने का विश्वास दिलाया। जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने त्रिदंडीजी महाराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होने के साथ आगामी 22 दिसम्बर को राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिये प्रदेश नेताओं व जिला कार्यकर्ताओं ,पदाधिकारियों को तैयार रहने को कहा।

