अयोध्या (जिला संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। जनपद के अमीन संघ भवन में होली त्योहार पर वेतन नहीं मिलने को लेकर जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अयोध्या अरविन्द कुमार सिंह मंत्री आर पी सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया है कि कल जिला अधिकारी से मिलकर होली त्योहार से पूर्व वेतन को लेकर मांग पत्र सौंपा जाएगा जिला अध्यक्ष ने बताया कि आज यानि 2मार्च तक इंतजार किया जाएगा यदि वेतन नहीं मिला तो कल यानि 3मार्च को जिला अधिकारी से मिलकर ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात रखेंगे इस बैठक में मुख्य रूप से अरविंद कुमार सिंह, डा राजेश कुमार सिंह, डेनियल भारती प्रवक्ता,राम प्रकाश सिंह मंत्री, दिलीप सिंह कमला प्रसाद के साथ कार्यकर्ता शामिल रहे।

