01 जुलाई 2026 को संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 गंगाराम गौतम द्वारा टीबी चिकित्सालय परिसर जौनपुर से संचारी शपथ के उपरांत अंतर्विभागीय रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
संचारी रैली स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका परिषद जौनपुर, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सूचना विभाग आदि के अंतर्विभागीय सहयोग एवं समन्वय से टीबी चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ होकर गांधी तिराहा तक जाकर पुनः टी बी चिकित्सालय परिसर में आकर समाप्त हुई।
रैली में संचारी रोग जागरूकता नारे लगाए गए, संचारी रोग जागरूकता ऑडियो क्लिप के माध्यम से माईकिंग की गई साथ ही गाड़ियों पर बैनर लगवाया गया एवं जनसमुदाय में पोस्टर, पैम्फलेट वितरण कार्य भी कराया गया।
संचारी अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, नगर विकास विभाग, सिंचाई, उद्यान आदि विभागों के परस्पर सहयोग एवं समन्वय से चलाया जाएगा, जिसमें साफ-सफाई, जल निकासी, झाड़ियों की कटाई, कूड़ा कचरा निस्तारण, हैंड पंपों का मरम्मत, शूकर पालकों, किसानों को पशु जन्य, चूहे, छछूंदर से होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूकता, स्कूलों में गोष्ठी, रैली के माध्यम से छात्र छात्राओं को जागरूक किया जाना, वार्डो एवं ग्रामों में फॉगिंग, एंटी लार्वा रसायन स्प्रे, जन जागरूकता आदि कार्य कराए जाएंगे एवं दस्तक अभियान (दिनांक 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक) के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग की आशा आंगनवाड़ी द्वारा घर घर भ्रमण के माध्यम से लक्षण युक्त व्यक्तियों जैसे बुखार, टीबी, कुष्ठ, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि के मरीजों को चिन्हित कराकर उनका जांच उपचार किया जाएगा।
रैली में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 देवेन्द्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी धर्मराज राय, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 निशा, कृषि विभाग से डॉ0 वीपी सिंह, नोडल अधिकारी वी बी डी डा0 अरुण कुमार यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नरेंद्र कुमार सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव, डी सी पी एम खुबैब रजा, अर्बन कॉर्डिनेटर प्रवीण पाठक, मलेरिया फाइलेरिया कार्यालय से सहायक मलेरिया अधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, अशोक कुमार, सुजीत प्रभाकर एवं समस्त स्टॉफ, टी बी चिकित्सालय कार्यालय से सुशील अग्रहरि, सलिल यादव एवं अन्य स्टॉफ, सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह मय वाहन एवं नगरपालिका स्टॉफ, कुंवर हरिवंश सिंह नर्सिंग इंस्टीच्यूट ऑफ पैरामेडिकल कॉलेज के स्टॉफ एवं छात्र छात्राएं, सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि, पाथ संस्था से अमरेश कुमार उपस्थित रहें।
———
जौनपुर 01 जुलाई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02
सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, डा. मंजुला सिंह ने अवगत कराया है कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष रूप से विनिर्माण/प्रसंस्करण इकाइयों के विरूद्ध संचालित तीन दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के अन्तर्गत जनपद जौनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में 30 जून 2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य-द्वितीय) के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण द्वारा जनपद के विभिन्न बाजारों में स्थित कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक शंकर दूबे द्वारा खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का 01 नमूना संग्रहीत किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार वर्मा द्वारा 30 जून 2026 को जनपद जौनुपर के मछलीशहर तहसील अन्तर्गत कुशहां बाजार, थाना सिंगरामऊ में स्थित चापत्ती के रिपैकर/थोक विक्रेता फर्म मेसर्स-किंग ट्रेडर्स के परिसर में सघन निरीक्षण करते हुए खुली चाय पत्ती एवं एलीन ब्राण्ड के पैक्ड चायपत्ती का 01-01 नमूना संग्रहीत करके जांच हेतु प्रेषित किया गया ।
उक्त परिसर में पाये गये खाद्य पदार्थ चायपत्ती की मात्रा लगभग 24 कुन्तल 12 कि.ग्रा. (अनुमानित मूल्य रू0 301090) को नियमानुसार जब्त कर सीज कर दिया गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, तत्सम्बन्धी विनियमावली 2011 के अन्तर्गत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
————-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

