09 मई 2025 को राजकीय आई०टी०आई०सिद्दीकपुर जौनपुर में रोजगार मेला का आयोजन

09 मई 2025 को राजकीय आई०टी०आई०सिद्दीकपुर जौनपुर में रोजगार मेला का आयोजन
जौनपुर ब्यूरो चीफ
जौनपुर 07 मई 2025 (सू०वि०)- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय एवं जिला उद्योग केन्द्र जौनपुर के संयुक्त तत्वाधान में 09 मई 2025 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय आई०टी०आई० सिद्दीकपुर कैम्पस जौनपुर में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। जिसकी शैक्षिक योग्यताः- हाईस्कूल, इण्टर, आई०टी०आई० एवं स्नातक उत्तीर्ण आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों का कैम्पस सलेक्शन करेंगी। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें।
जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने बताया कि रोजगार मेला मे सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई०डी०प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करेंगे एवं सेवायोजन वेबपोर्टल-rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *