12 फिट के अजगर को पकड़ ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा

गोरखपुर खंजनी ब्यूरो रवि कुमार:गोला थाना क्षेत्र के ग्राम रेमा अमगाड़ा निवासी विजेन्द्र मिश्र के घर के पास महिलाओं ने बीते रात केले के पेड़ पास एक एक अजगर देखा। अजगर के होने की सूचना गांव में फैल गयी। गांव के युवा विजय मिश्रा,अनुराग मिश्रा, आदर्श मिश्रा, गोलू मिश्रा, गगन मिश्रा, कमलेश मिश्रा अजगर को पकड़ने की कोशिश में लग गये। अजगर पर युवाओं के द्वारा काबू पाने के बाद देखा गया तो वह तकरीबन 12 फिट लंबा था। जिसकी जानकारी तत्काल वन विभाग को दे दी गयी। वन की टीम के गांव पंहुचने पर अजगर को उन्हें सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *