14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा,तैयारियों को लेकर पत्रकारों की बैठक सम्पन्न
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को प्रस्तावित भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में तिरंगा यात्रा को सफल और भव्य बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।साथ ही सभी पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार बीएस लाठी ने कहा कि वर्ष 2025 में 14 अगस्त को निकाली गई पहली तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक और बेहद सफल रही थी।इस वर्ष 14 अगस्त 2026 को उससे भी अधिक भव्य एवं आकर्षक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश देगी।
तिरंगा यात्रा के संयोजक आकाश गुप्ता ने बताया कि यात्रा को चार प्रमुख जोन में विभाजित किया गया है। यात्रा सुबह 11 बजे सहादतगंज चौराहे से शुरू होगी और सिविल लाइन पत्रकार चौराहा, उदया चौराहा होते हुए नया घाट पहुंचेगी।यहां समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।आकाश सोनी ने कहा कि तिरंगा यात्रा महज एक आयोजन नहीं, बल्कि जन-जागरूकता का अभियान भी है।सभी पत्रकार राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इसमें शामिल होंगे। समीर शाही ने सभी पत्रकारों से सुबह 10:30 बजे तक सहादतगंज चौराहे पर पहुंचने और अनुशासित ढंग से यात्रा में सहभागिता करने की अपील की।अजय श्रीवास्तव ‘अज्जू’ ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के पत्रकार तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करें।वहीं रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह यात्रा पत्रकारों की एकजुटता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बनेगी।अखंड सिंह ने कहा कि सभी पत्रकार हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों के साथ नया घाट तक यात्रा में शामिल होंगे और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश देंगे।वरिष्ठ पत्रकार आशु श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को यात्रा में शामिल कराने का जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।बैठक में मौजूद अन्य पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक की जानकारी मीडिया प्रभारी राजेंद्र दुबे एवं अनिल निषाद ने दी।इस अवसर पर क्षितिज साधवानी, अपूर्व पाठक, सौरभ शुक्ला, राघवेंद्र शुक्ला, सुबोध श्रीवास्तव, करन प्रजापति, नरेंद्र मिश्रा, गुलजार खान, चंद्रधर द्विवेदी, अंकुर श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, सुमित यादव, नवनीत कौशल, बृजेश सिंह, अभिषेक उपाध्याय, देवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

