17 जुलाई को मोहर्रम के उपलक्ष्य पर बड़ा इमामबाड़ा स्थित भूलभुलैयां एवं बाउली, छोटा इमामबाड़ा स्थित शाही हम्माम तथा पिक्चर गैलरी पर्यटकों के लिए रहेगी बंद
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। 17 जुलाई को मोहर्रम के उपलक्ष्य पर बड़ा इमामबाड़ा स्थित भूलभुलैयां एवं बाउली, छोटा इमामबाड़ा स्थित शाही हम्माम तथा पिक्चर गैलरी पर्यटकों के लिए रहेगी बंद।
नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी हुसैनाबाद एवं सम्बद्ध ट्रस्ट लखनऊ ने निदेशक, दूरदर्शन लखनऊ/निदेशक आकाशवाणी, लखनऊ को सूचित किया है कि गत वर्ष की भांति दिनांक 17-07-2024 अर्थात् 10 मोहर्रम, 1446 हिजरी को बड़ा इमामबाड़ा स्थित भूलभुलैया एवं बाउली, छोटा इमामबाड़ा स्थित शाही हम्माम तथा पिक्चर गैलरी पर्यटकों के लिये बन्द रहेंगे।

