मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0, एक जनपद-एक उत्पाद योजना पर आधारित वीडियो आकर्षण का केन्द्र रहा। लखनऊ से मा० मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। मा० प्रधानमंत्री जी पर आधारित वृत्तचित्र “कर्मयोग-एक अंतहीन यात्रा“ जिसे दर्शकदीर्घा में उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत सराहा।
माननीय राज्यमंत्री जी ने अपने सारगर्भित संबोधन में भगवान विश्वकर्मा की महिमा और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा केवल पौराणिक पात्र नहीं, बल्कि सृष्टि के प्रथम शिल्पकार, इंजीनियर और सृजन के वास्तविक देवता हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए ही एक समृद्ध और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव है। उन्होने कहा कि सरकार राज्य के पारंपरिक कारीगरों, राजगीरों, बढ़ई, स्वर्णकारों, लोहारों और हस्तशिल्पियों आदि के अमूल्य योगदान को भली-भांति पहचानती है और उन्हें समाज में मान-सम्मान दिलाने के लिए निरंतर कार्यरत है। माननीय राज्यमंत्री जी ने बल दिया कि जब राज्य का हर हस्तशिल्पी और युवा अपने पैरों पर खड़ा होगा, तब उत्तर प्रदेश ’उत्तर प्रदेश’ से ’उत्तम प्रदेश’ और आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार स्तंभ बनेगा।
विधान परिषद सदस्य ने अपने ओजस्वी सम्बोधन में प्रदेश एवं देश के विकास मॉडल पर प्रकाश डाला। उन्होंने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याणकारी सोच तथा अंत्योदय के विजन की विस्तार से सराहना की।
माननीय राज्यमंत्री एवं मा0 एमएलसी महोदय के कर-कमलों द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेड में श्रीमती रोशनी यादव, श्रीमती गीता, श्रीमती मधुबाला, श्रीमती आरती, श्रीमती चन्द्रकला, राजमिस्त्री ट्रेड में श्री राजेश कुमार मौर्या, श्री बलिहारी, श्री धर्मराज तथा कुम्हार ट्रेड में श्री गुड्डू को उन्नत टूलकिट एवं प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। साथ ही विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत कुल 6 लाभार्थियों क्रमशः एक जनपद एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) योजना में मो० अलीम कुरैशी को 10 लाख, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में श्री कर्रार हुसैन 10.00 लाख, एक जनपद एक व्यंजन (ओ.डी.ओ.ओ.सी.) योजना के अन्तर्गत श्री आकाश अग्रहरी 16 लाख, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत श्री रतन लाल प्रजापति, श्री अवधेश कुमार मौर्या एवं श्री संजीव कुमार विश्वकर्मा को 5-5 लाख के डमी चेक वितरित किये गये।
जिलाधिकारी ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएँ दीं तथा योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। तथा अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी रूप से पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है।
जौनपुर 19 सितम्बर, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02
डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज आशुतोष सहाय पाठक ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों को ट्रेड-ब्यूटी पार्लर में स्वरोजगार युक्त बनाये जाने हेतु सामूहिक प्रशिक्षण दिया जाना है। इस योजना के अन्तर्गत 04 माह का प्रथम एवं द्वितीय बैच (45-45 अभ्यर्थियों) का प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिसमें एक माह का सैद्धान्तिक एवं 03 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान रू0 1250.00 प्रतिमाह अभ्यर्थियों को मानदेय के रूप में दिया जायेगा। अतः इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र www.diupmsme.upsidc.gov.in पो
———–
जौनपुर 19 सितम्बर, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03
मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जौनपुर स्थित लोहिया पर्यावरणीय पार्क में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 5,000 दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा पार्क दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और उत्सव जैसा वातावरण दिखाई दिया।
जिला उद्यान विभाग की ओर से लोहिया पर्यावरणीय पार्क में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया गया। हजारों दीपों से सजा पार्क कार्यक्रम के दौरान लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।
इस अवसर पर देवेश कुमार कोरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं अन्य सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीप प्रज्वलन अंधकार से प्रकाश तथा विकास की ओर बढ़ने का संदेश देता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया।
5,000 दीपों की रोशनी से आलोकित लोहिया पर्यावरणीय पार्क ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के इस अवसर को विशेष बना दिया। पूरे परिसर में दीपों की रोशनी और लोगों की सहभागिता से उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम ने सामूहिक सहभागिता, सेवा और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री नीरज मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, देवेश कुमार कोरी, महामंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश अवधेश श्रीवास्तव,, जिला महामंत्री भाजपा पीयूष गुप्ता तथा अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी डॉ. अंजना सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
———-
स्कूली बच्चों की सुरक्षा व सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग 14 सितम्बर 2026 से 19 सितम्बर, 2026 तक विशेष अभियान ’मिशन सेफ फ्यूचर 3.0’ चला रहा है। इस अभियान के तहत सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जौनपुर सत्येन्द्र कुमार सिह एवं प्रमोद कुमार, यात्री/मालकर अधिकारी जौनपुर द्वारा स्कूल वाहनों की सघन जॉच की जा रही है और प्रपत्र पूर्ण न होने की दशा में अब तक 35 स्कूली वाहनों का चालान एवं 06 वाहन सीज किये गये।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जौनपुर सत्येन्द्र कुमार सिह ने जनपद के सभी विद्यालय प्रबन्धकों एवं प्रधानाचार्यो से अपील की है कि वे तत्काल अपने विद्यालयों में संचालित सभी वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट व अन्य आवश्यक दस्तावेजों को नियमानुसार अद्यतन करा लें। अभिभावकों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहनों के सुरक्षा मानकों की जानकारी रखें।
———–

